पश्चिमी कांगो में नौका में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किन्शासा। कांगो नदी में एक नाव में आग लगने से सोमवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय डिप्टी पपी एपियाना ने बताया कि नौका ईंधन लेकर राजधानी किन्शासा के पूर्वी हिस्से से मबांडाका शहर की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एपियाना के मुताबिक, हादसे के बाद कम से कम 11 लोगों को बचाया गया और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कुछ और लोग लापता हैं या नहीं। इससे दो दिन पहले कांगो नदी में एक नाव पलट गई थी, जिससे उसमें सवार कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें- चेन्नई के पास ईएमयू के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

संबंधित समाचार