रायबरेली में युवक ने पत्नी पर धारदार हथियार से किये कई वार, काट दिए हाथ-पैर
रायबरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गड़ासे से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से महिला के दोनों पैर कट गए हैं। महिला अपने मायके में रह रही रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामखेड़ा गांव की रहने वाली शिवकला (27) पुत्री स्व महावीर की शादी कानपुर के झकरकटी निवासी कपिल पुत्र वासुदेव के साथ हुई थी। पति-पत्नी के विवाद के चलते पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी लेकिन देर रात शराब के नशे में कपिल अपनी ससुराल पहुंच गया और घर में सो रही पत्नी शिवकला पर गड़ासे से हमला कर दिया। पति द्वारा किए गए हमले से शिवकला के दोनों पैर कट कर लटक गए और एक हाथ भी कट गया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि सीएससी भोजपुर से रेफर होकर एक महिला शिवकला हमारे यहां आई है और इसके परिजनों द्वारा बताया गया है कि धारधार हथियार से इस पर हमला किया गया है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -Agra में बेहद खराब हुई हवा, 201 एक्यूआई में सुबह सांस लेना मुश्किल
