पंचकूला में होगा 171 फीट के रावण का दहन, 18 लाख रुपये हुए खर्च
पूरे भारत में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। 24 अक्टूबर 2023 यानी विजय दशमी का दिन जिसे हम दशहरे के रूप में मनाते है। इस दिन जगह-जगह पर रावण और उसके दोनों भाइयों मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए जाते हैं और उन्हें जलाया जाता है।
यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में प्रतियोगिताओं को आयोजन भी किया जाता है जिसमें सबसे बड़ा पुतला बनाने वाले को इनाम दिया जाता है बताया जाता है कि रावण का सबसे बड़ा पुतला पंचकूला में बनाया जाता है जिसकी ऊंचाई 171 फीट होती है।
वहीं रावण के पुतले को बनाने में करीब 18 लाख खर्च होते है और इसे बनाने में करीब 25 कारीगरों की 3 महीने की मेहनत लगी है। रावण के इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा लगा है. इसके अलावा रावण का चेहरा बनाने के लिए लगभग 1 क्विंटल फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।
पार्यावरण को नुक्सान न पहुचाते हुए रावण में इको फ्रेंडली पटाखे लगाए जाते है जोकि तमिलनाडु से आते है। वहीं बताया जा रहा है कि रावण के इस पुतले को रिमोट के जरिए दहन किया जाता है।
जानकारी के अनुसार साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में बनाया गया था सबसे बड़ा रावण का पुतला बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा पिछले 35 सालों से रावण बना रहे हैं. तेजिंदर राणा ने दुनिया का सबसे ऊंचा रावण 221 फुट साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में तैयार करवाया था।
