खटीमा: विवाहिता को डराने धमकाने के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता को मोबाइल पर धमकाने और वाट्सअप के मैसेज और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
 
सत्रहमील चौकी अंतर्गत गांव की एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपे प्रार्थनापत्र में बताया है कि पचपेड़ा निवासी कौशल कुमार के साथ उसकी चार वर्ष से दोस्ती थी और कभी-कभी मोबाइल पर बातचीत भी होती थी। यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले उसने धमकी दी थी कि मुझसे बात करते रहा करो नहीं तो मैं वाट्सअप के मैसेज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा और तुम्हारे बच्चे को स्कूल से किडनैप कर लूंगा।
 
जिससे डरकर वह कौशल से बात करती रही। और जब बात नहीं करने लगी तो वह एक दिन घर आ गया लेकिन उस दिन मैं घर पर नहीं थी। यह भी आरोप लगाया है कि वह मिलने की बात करता और धमकी देकर बुलाता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
 
एक माह पूर्व उसने मेरे पति पर मझोला में जानलेवा हमला किया गया। जिसका समझौता चौकी में हुआ। यह भी आरोप लगाया है कि वह शादी करने के लिए जोर डाल रहा था जिससे मना करने पर वह दो बार तमंचा लेकर मझोला बाजार में उसे मारने के लिए आया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपी कौशल कुमार के खिलाफ धारा 386/506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार