Dussehra 2023: दशहरा का दिन हो और इस पक्षी का हो जाए दर्शन, तो समझिए खुलने वाला है किस्मत का ताला!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आज पूरे देश में दशहरा का पर्व पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा। आज का दिन आतताई रावण पर भगवान श्रीराम ने विजय पाई थी। इसके अलावा यह पर्व राक्षस महिषासुर के वध को लेकर भी मनाया जाता है। बताया जा रहा है कि मां दुर्गा ने आज के ही दिन महिषासुर राक्षस का वध किया था।

आज के दिन को लेकर कई मान्यतायें भी हैं। उन्हीं में से एक मान्यता नीलकंठ पक्षी को देखने को लेकर है। माना जाता है कि आज के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ माना जाता है। पंडित आशीष पाण्डेय बताते हैं कि आज नीलकंठ पक्षी देखने से आने वाला समय शुभ माना होता है। उन्होंने बताया कि एक कथा के अनुसार भगवान राम ने नीलकंठ पक्षी को दखा था उसके बाद रावण पर विजय प्राप्त की थी।

इस पर उन्होंने एक कविता का भी वर्णन किया। श्री विजय दशमी यह, जब राम ने दल साज गिरी प्रवर्षण की चढ़ाई, कि थी लंका राज पर, आज भी उसको मनाते प्रतिवर्ष रावण मारकर, राम की जय-जय मना, आदर्श मानव मानकर।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: एटीएस को मिली सफलता, 15 हजार के इनामी महाठग को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार