रामपुर: श्रीराम ने अग्निबाण मारा तो रावण की चीत्कार से कांप उठे तीनों लोक
मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने किया मेले का आरंभ, जय सियाराम के लगे नारे
रामपुर, अमृत विचार। भगवान राम का बाण लगते ही अधर्मी रावण धूं-धूंकर जल उठा। अभिमानी रावण के खात्मे से चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आतिशबाजी के बीच जय सियाराम-जय सियाराम के जयकारें से पूरा मैदान गूंज उठा। उसके बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। उसके बाद कलाकारों ने मंचन किया।
यह भी पढ़ें- रामपुर : प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत पर भड़के परिजन, चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से आठ अक्टूबर से उत्सव पैलेस में कलाकारों का मंचन किया जा रहा है। जिसमें से श्री राम के जन्म से लेकर सीता हरण को दिखाया गया। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिपं अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने पहुंचकर 77 गुब्बारे उड़ाए।
उसके बाद उन्होंने श्री राम लक्ष्मण का टीका किया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि लोगों को हमेशा सत्य का साथ देखना चाहिए। इस बीच विभीषण ने भगवान राम के कान में रावण की मौत का राज बताया। उसके बाद श्री राम ने रावण की नाभि में तीर मार दिया।
रावण की चित्कार से तीनों लोक कांप उठे। लंकेश जमीन पर तड़प कर प्राण त्याग देता है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और वीर बजरंगी के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है। उसके बाद आतिशबाजी की गई। मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वीरेन्द्र गर्ग, अरविंद अग्रवाल, हरीश चन्द्र, वेद प्रकाश, राजीव गर्ग, ईश्वर सरन, सोनी ताऊ, सुभाष चंद्र, पवन जैन, मुकुल अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे।
इसके अलावा सिविल लाइन में चल रही रामलीला में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विधायक आकाश सक्सेना रहे। जहां उन्होंने मेले का उद्घाटन किया। इसके अलावा राजेश द्विवेदी ने श्रीराम शोभा यात्रा का फीता काटकर आरंभ किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य पुलिस फोर्स उपस्थित रहे। शोभा यात्रा शास्त्री नगर से शुरू होकर किला पश्चिमी गेट, जच्चा-बच्चा, जामा मस्जिद तिराहा होते हुए उत्सव पैलेस पर जाकर समापन हुआ। जुलूस में कई प्रकार की झांकिया चल रही थी।
यह भी पढ़ें- रामपुर : रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला का सिर फोड़ा, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
