रामपुर: तजीन फात्मा की आज आ सकती कोरोना रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में 18 अक्टूबर से डा. तजीन फात्मा बंद हैं। लेकिन कोरोना रिपोर्ट नहीं आने के कारण वह अभी अस्थाई बैरक में हैं। बुधवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद जताई गई है।

जिसके बाद उन्हें स्थाई बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बताते चलें कि 18 अक्टूबर को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खां बेटे अब्दुल्ला आजम खां और डा. तजीन फात्मा को सात-सात साल की सजा हुई थी।

जिसके बाद पुलिस ने तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार के अस्थाई बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। उसके दो दिन के बाद तीनों का कोरोना टेस्ट कराया गया था हालांकि रविवार तड़के सुरक्षा के लिहाज से सपा नेता आजम खां सीतापुर और अब्दुल्ला आजम खां को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

उसके बाद से डा. तजीन फात्मा जिला कारागार की अस्थाई बैरक में महिला बंदियों के साथ रह रही हैं। बुधवार को कोरोना रिपोर्ट आने की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या का कहना है कि अभी तक कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें- रामपुर: श्रीराम ने अग्निबाण मारा तो रावण की चीत्कार से कांप उठे तीनों लोक

संबंधित समाचार