कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर, अब इस रूट पर भी चलेंगी नई ई-सिटी बसें, इतने यात्रियों को मिलेगा लाभ
कानपुर में रामादेवी-शिवराजपुर में भी नई ई-सिटी बसें चलेंगी।
कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। रामादेवी-शिवराजपुर में भी नई ई-सिटी बसें चलेंगी। जिसके लिए रूट भी तय कर लिया गया।
कानपुर, अमृत विचार। ई-सिटी बसों के लिए रामादेवी से शिवराजपुर के बीच रूट तय हो गया है। 43 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पीएम ई-सिटी बस योजना के तहत मिलने वाली एक दर्जन बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस रूट से नौ हजार यात्रियों को रोज लाभ मिलेगा।
शहर को नए साल से 150 नई ई-सिटी बसों की सुविधा मिलेगी। यह बसें कई चरणों में आएंगी। इनके लिए कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) नए रूट तय करने में लगा है। सबसे पहले रामादेवी से शिवराजपुर के बीच रूट तय किया गया है। इस रूट पर पहले चरण में एक दर्जन बसों का संचालन होगा। मुख्य परिचालन अधिकारी डीबी सिंह ने बताया कि रूट निर्धारण और सर्वे का काम चल रहा है।
यह रहेगा रूट
शिवराजपुर, चौबेपुर, लोहिया फैक्ट्री, अमिलिहा, तातियागंज, भवानीपुर, रामनगर, रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना, नारामऊ, आईआईटी, कल्याणपुर, सीएसजेएमयू, गुरुदेव, रावतपुर, गोल चौराहा, कोकाकोला चौराहा, गुमटी पांच, जरीबचौकी, अफीमकोठी, झकरकटी, टाटमिल, पैराशूट, कृष्णा नगर व रामादेवी।
