Pakistan में 10 दिनों में 300 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रावलपिंडी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ईंधन की अनुपलब्धता और वित्तीय संकट के कारण बंद होने के कगार पर है। देश में पिछले 10 दिनों में 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक राष्ट्रीय वाहक के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान एयरलाइन को संभवतः अब तक के इतिहास में सबसे खराब संकट का सामना करना पड़ रहा है। 

पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) ने बकाया राशि का भुगतान न करने पर ईंधन आपूर्ति में कटौती कर दी है। इस कदम से एयरलाइन को 14 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 134 सहित 322 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं हैं। प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार को 27 घरेलू मार्गों के उड़ानों सहित कुल 51 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थी। पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है हैं।

 एयरलाइन प्रबंधन उन्हें अपनी उड़ानों के लिए प्रस्थान का अस्थायी समय देने में असमर्थ रहा है, जिससे उन्हें अन्य एयरलाइनों में सीटों की तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रबंधन वैकल्पिक उड़ानों में यात्रियों को समायोजित करने की कोशिश कर रहा है और उड़ानें रद्द करने के कारण यात्रियों को होने वाली समस्याओं के लिए क्षमा चाहता है।

ये भी पढ़ें:- गैबॉन और नाइजर में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद, एयू ने किया संवैधानिक व्यवस्था की शीघ्र बहाली का आह्वान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात