हरदोई: वर्दी में दरोगा ने छलकाया जाम, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। वर्दी में दरोगा का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा वर्दी जाम छलका रहा है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रतिदिन वर्दी में ही शराब पीने के लिए आते हैं। कई बार उपनिरीक्षक को वर्दी की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा गया लेकिन उपनिरीक्षक द्वारा इस बात का ख्याल नहीं रखा गया। 

जनपद में पुलिस कर्मियों के जाम छिलकाने का यह कोई पहला नया मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस कर्मियों के वर्दी में रहते हुए जाम छलकाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।हाल ही में शहर में ही एक ट्रैफिक के दरोगा एक गुमटी पर बैठकर जाम छलका रहे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

जनपद में इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जनपद में कई बार सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में धुत्त होकर बवाल करने के भी वीडियो वायरल हुए हैं। पुलिसकर्मियों के वर्दी में शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने की बात कहता है।हालांकि ऐसे मामलों में लाइन हाजिर कर पुलिस अपनी छवि को सुधारने का प्रयास करती है।

रेलवे गंज का है वायरल वीडियो
वर्दी पहने दरोगा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो रेलवे गंज के स्टेशन रोड पर बने एक देसी ठेके का है जहां एक उपनिरीक्षक वर्दी की गरिमा को तार-तार करते हुए जाम छलक रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि उपनिरीक्षक वर्दी में है और उनके हाथ में शराब से भरा गिलास है।

गिलास में पानी के लिए उपनिरीक्षक पास में रखे जग से पानी लेकर मिलाते हुए भी देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकार सदर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक उपनिरीक्षक के वर्दी में देसी शराब के ठेके में खड़े होकर शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक विधि कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें -भदोही: ट्रक की चपेट में आकर दारोगा की मौत

संबंधित समाचार