संभल: मौत में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार ट्रक से भिड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन महिलाओं समेत पांच घायल,रजपुरा थाना क्षेत्र में दीपपुर डांडा के पास हादसा

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-अनूपशहर मार्ग पर ट्रक और  कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। हादसा तब हुआ जब कार सवार दिल्ली से मौत में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा के पास मंगलवार देर रात ट्रक और  कार (वैगनआर) की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी रुखसाना पत्नी मोबीन, मोनिस पत्नी शमीम, अफसाना पत्नी यामीन, शमीम पुत्र अफसर, कार चालक रुकम सिंह पुत्र निरंजन निवासी गांव भिरावटी थाना धनारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों में रुखसाना की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- भारत के साथ अपने मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहता है आयरलैंड

संबंधित समाचार