बरेली: डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 146 लोग कोरोना पॉजिटिव, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से जिले में तीन और मौतें हो गईं। जबिक जिले में 146 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें एक एल-2 कोविड अस्पताल का डॉक्टर और दो पुलिस कर्मी भी शमिल हैं। वहीं, मृतकों में भुता के सिमरा गांव की रहने वाली 36 वर्षीय महिला, फतेहगंज …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से जिले में तीन और मौतें हो गईं। जबिक जिले में 146 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें एक एल-2 कोविड अस्पताल का डॉक्टर और दो पुलिस कर्मी भी शमिल हैं। वहीं, मृतकों में भुता के सिमरा गांव की रहने वाली 36 वर्षीय महिला, फतेहगंज पश्चिमी के भिटौरा का 34 वर्षीय युवक और नवाबगंज मोहल्ला काहरान के 82 वर्षीय बुजुर्ग है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक भुता पौनगला रोड सिमरा गांव की रहने वाली 36 वर्षीय महिला में बीते दिनों संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मगर परिजनों ने हालत सही बताई थी और होम आइसोलेशन पर देखरेख का जिम्मा लिया था।

शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर सुबह करीब 11:30 बजे परिजनों ने कोविड कंट्रोल सेंटर पर जानकारी दी। आनन फानन में उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराने की तैयारी थी।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका को लकवा और उच्च रक्तचार की बीमारी के साथ अन्य बीमारियां भी थी। तीनों मृतकों का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं शुक्रवार को आईवीआरआई से 66 पॉजिटिव और एंटीजन से 80 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से एक दिन में पांच मासूम भी संक्रमित हुए हैं। इसमें एक मासूम एक वर्ष से भी कम का है तो तीन मासूम दो वर्ष के हैं। एक छह और एक सात वर्ष का बच्चा शामिल है।

इन इलाको के मिले संक्रमित
शुक्रवार को जिले में मिलने वालों में नदौरी, चनहेटी, खिड़का, हाइडिल कॉलोनी, डेलापीर, ठिरिया, शास्त्री नगर, भुता, कनकपुरी, नकटिया, बिथरी चैनपुर, मेगा सिटी संजय नगर, नकटिया गली नंबर 2, नगीपुर, ग्रीन पार्क, भूरीपुर, प्रतापपुर, बार नवादा, भिटौरा, आंवला, रतनपुरी, बल्लिया, मिलक, दुर्गा नगर, गणेश नगर, पुराना शहर, इज्जतनगर, इस्लामाबाद, न्यू प्रभात नगर, बड़ा बाजार, गंगापुर, शैलेंद्र नगर, रामपुर गार्डन, प्रेमनगर, राजेंद्र नगर, स्टेशन कॉलोनी, करगैना, महानगर, आलमगिरी गंज, शांति कुंज, परतापुर, मथुरापुर, फतेहगंज पश्चिमी, भमौरा, तिवारी नगर, शांति बिहार, संजय नगर, चिंजरी, बसंत बिहार, कांधरपुर, जोगी नवादा, करेली, सितारगंज, प्रगति नगर, कैंट, फनसिटी, जनकपुरी, बाग ब्रिगटान, वीर सावरकर नगर, तुलसी नगर समेत अन्य तमाम इलाकों के लोग संक्रमित हुए हैं।

संबंधित समाचार