बरेली: सिविल लाइंस इलाके में अभी से बढ़ा वायु प्रदूषण, दिवाली से पहले ही एक्यूआई 154 पर
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। सर्दियां शुरू होते ही शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर के अलग-अलग इलाके वायु गुणवत्ता के लिहाज से येलो और ऑरेंज जोन में हैं। सिविल लाइंस में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 154 पाया गया है। हालांकि राजेंद्रनगर में एक्यूआई 95 ही है। विभाग के मुताबिक दशहरा के बाद और दिवाली से पहले शहर में वायु गुणवत्ता पिछले साल की तुलना में संतोषजनक है।
पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक्यूआई कोहरे पर भी आधारित रहता है। आसमान साफ होने पर धूल के कण वायु के साथ ऊपर चले जाते हैं लेकिन घना कोहरा होने पर धुंध में परिवर्तित होकर वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते है। इससे स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि दिवाली पर वायु प्रदूषण नियंत्रित रखने के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार वायु प्रदूषण की स्थिति क्या रहेगी, यह रात में रिकॉर्ड होने वाले आंकड़ों से स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: उगाही की कोशिश करने के मामले में सिपाही निलंबित, SSP ने दिए जांच के निर्देश
