प्रयागराज : अतीक अशरफ हत्याकांड के आरोपियों की हुई पेशी
प्रयागराज, अमृत विचार। जिला अदालत में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटरों की बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराई गई। वर्तमान में तीनों शूटर प्रतापगढ़ के जिला कारागार में बंद हैं, जबकि उनकी सुनवाई इलाहाबाद के जिला जज संतोष राय की कोर्ट में चल रही है। तीनों आरोपियों पर एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय माना जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 3 नवंबर को सूचीबद्ध की गई है।
सुनवाई के दौरान तीनों शूटर्स पर आरोप तय नहीं हो सका है। मालूम हो कि इसी वर्ष 15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई थी। पुलिस मेडिकल टेस्ट के लिए दोनों भाइयों को मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल में पहुंची थी और वहां पर मौजूद लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपियों के पास मीडिया का फर्जी आईडी कार्ड था। घटनास्थल से ही तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें -आजम खां डरें नहीं, पूरी होगी सुरक्षा : दयाशंकर सिंह
