बरेली: जंक्शन पर कल से शुरू होंगे वाटर एटीएम, गर्मियों से पहले की घोषणा...अब हो पाई शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर वाटर एटीएम लगाने घोषणा गर्मियों से पहले की गई थी लेकिन इसकी शुरुआत अब होने की नौबत अब सर्दियों में आई है। शुक्रवार से वाटर एटीएम शुरू होंगे। वाणिज्य विभाग की तरफ से कीमतें भी निर्धारित कर दी गई हैं।

गर्मियों में रेलवे स्टेशनों पर अक्सर रेल नीर की किल्लत हो जाती है। इसी कारण रेल प्रशासन ने कम कीमत पर मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगाने शुरू किए हैं। जंक्शन पर छह वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एटीएम का स्टॉल लगवा दिया गया है जिसकी शुरुआत शुक्रवार को होगी। इसे पांच साल के लिए प्राइवेट एजेंसी को दिया गया है। पहले भी स्टेशनों पर वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिन्हें चल न पाने के कारण हटा लिया गया था।

वाणिज्य विभाग की ओर से तय दर के मुताबिक वाटर एटीएम पर तीन सौ मिली पानी की कीमत दो रुपये की होगी, जो बोतल समेत तीन रुपये का होगा। इसी तरह आधा लीटर पानी तीन और पांच, एक लीटर पांच और आठ, दो लीटर आठ और 12 और पांच लीटर पानी 20 रुपये का होगा जो बोतल के साथ 25 रुपये का मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: 27 अक्टूबर से 43वें वाल्मीकि सद्भावना मेले का होगा आगाज, होंगे कई बड़े कार्यक्रम

 

संबंधित समाचार