आज महिला बैरक में शिफ्ट होंगी डॉ. तजीन, कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजम खां, अब्दुल्ला और डा. तजीन की कोविड रिपोर्ट निगेटिव

फाइल फोटो

रामपुर, अमृत विचार। बुधवार को सपा नेता आजम खां, स्वार के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और डा. तजीन फात्मा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। आज डा. तजीन को महिला बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।

बताते चलें कि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर को सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा को सात-सात की कैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद तीनों को रामपुर जिला कारागार में अस्थायी जेल में बैरक नंबर एक में शिफ्ट कर दिया गया था।

शनिवार रात को आजम खां को सीतापुर जेल और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को तीनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। गुरुवार को डा. तजीन फात्मा को स्थायी महिला बैरक में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रामपुर: टांडा पालिका अध्यक्ष पति ने चौकीदार की पत्नी और बेटी के साथ कर दिया ऐसा काम सुनकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार