रामपुर : रुपयों के विवाद में दंपति को पीटा, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रंजिश के चलते ग्रामीण का सिर फोड़ा, रिपोर्ट

रामपुर, अमृत विचार। रुपयों के विवाद के चलते कुछ लोगों ने दंपति को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद निवासी जमनाप्रसाद का कहना है कि उसका गांव के ही रहने वाले प्रताप से रुपयों को लेकर विवाद चल आ रहा है। उसी के चलते आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जमना प्रसाद और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रंजिश के चलते ग्रामीण का सिर फोड़ा, रिपोर्ट
रामपुर।मिलक थाना क्षेत्र के गांव धनेली उत्तरी निवासी चेतराम का कहना है कि वह कुछ दिन पहले गांव से किसी काम से डाकघर जा रहा था कि रास्ते में रंजिश के चलते चंद्रपाल और उसके दो साथियों ने उसको रोककर गाली गलौच करते हुए उसको पीट दिया। उसके शोर मचाने आसपास के लोग मौके पर आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : भगवान केदार अखिलेश यादव को दें सद्बुद्धि, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कसा तंज

संबंधित समाचार