भगवान केदार अखिलेश यादव को दें सद्बुद्धि, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन का स्वागत कर तंज भी कसा। कहा कि सपा और उनके नेताओं का दोहरा चरित्र है। भगवान केदार अखिलेश को सद्बुद्धि दें। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। इस पर उनके पार्टी के मुखिया को जवाब देना चाहिए। 

सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के केदारनाथ-बदरीनाथ दर्शन और स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर कहा कि उनके दोहरे चरित्र सबके सामने हैं। कहा कि देव दर्शन निजी आस्था है। भगवान केदार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सद्बुद्धि दें। सपा मुखिया को अपने पार्टी के स्टैंड को साफ करना चाहिए।

 सपा नेता स्वामी प्रसाद के द्वारा साधु संतों के अपमान पर भी चुप्पी समझ से परे है। लोकसभा चुनाव को  लेकर विपक्षी एकता व इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह भ्रमित लोगों का गठबंधन है। चुनाव में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार बननी तय है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दिवाली पर बेहतर परिवहन सेवा की तैयारी, बढ़ेंगे बसों के फेरे

संबंधित समाचार