जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पांच आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए पांच अज्ञात आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में अबतक पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ कुपवाड़ा मुठभेड़ अपडेट: लश्कर -ए-तैयबा के तीन और आतंकवादी मारे गए हैं। कुल संख्या पांच हो गई है। उनकी पहचान की जा रही है। खोज अभियान जारी है।” इससे पहले सेना ने कहा था कि सतर्क सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर बृहस्पतिवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। इससे पहले 22 अक्टूबर को बारामूला के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मारा गया था। 

ये भी पढ़ें- प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को किया तलब  

संबंधित समाचार