कानपुर: आपसी विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के रेउना थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे पति पत्नी का आपसी विवाद हो गया। इस विवाद में नशे में धुत पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के दौरान खेतों में पत्नी को मृत समझकर आरोपी पति फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस व घायल महिला के परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पूरा मामला रेउना थानाक्षेत्र के  रठी गांव का बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Breaking news: कानपुर: दो सर्राफा व्यापारी के संस्थानों में इनकम टैक्स का छापा

 

संबंधित समाचार