महर्षि वाल्मीकि जयंती : 28 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा अनुसूचित वर्ग सम्मेलन, CM योगी करेंगे शिरकत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। मंत्री ने पत्रकारों के समक्ष कानपुर में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलन और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलनों की तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि अनुसूचित सम्मेलन में शामिल होने के लिए 600 चार पहिया और 80 बसों में सवार होकर कार्यकर्ता कानपुर पहुंचेंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि आगामी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 28 अक्टूबर को कानपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर में अनुसूचित वर्ग का विशाल सम्मेलन अयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह संबोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि जिले के सभी मंडलों से अनुसूचित मोर्चा के दस हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए प्रत्येक विधानसभा से 150 चार पहिया और 20 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विधानसभा तथा मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को वाहन, भोजन, पानी आदि व्यवस्था संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी व्यवस्था की मनीटरिंग अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक की अगुवाई में जिलास्तरीय पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, अजीत गुप्ता, उत्तम सक्सेना, आनंद स्वरूप द्विवेदी, श्यामबाबू पाल, राकेश गुप्ता दद्दू आदि मौजूद रहे।

29 से शुरू होंगे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलनों का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता की अगुवाई में महिला मोर्चा पदाधिकारियों व भाजपा की महिला नेत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बताया है कि 29 अक्टूबर को तिंदवारी में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की मुख्य अतिथि नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, 30 को बांदा सदर विधानसभा के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नरैनी विधानसभा के सम्मेलन में कायमगंज विधायक डा.सुरभि मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जबकि 31 अक्टूबर को बबेरू विधानसभा के सम्मेलन को घाटमपुर विधायक सरोज कुरील संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें -गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, कल अदालत सुनाएगी सजा

संबंधित समाचार