खुलासा : सिर पर वार कर की गई थी सुखवीर की हत्या, तालाब में पड़ा मिला था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। तालाब में मिले अधेड़ के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर में गहरी चोट पहुंचने से खून का थक्का जम जाने से उसकी मौत हुई। पुलिस का भी मानना है कि उसके सिर पर वार किया गया। अधेड़ की मौत पर पहले ही उसकी हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तस्वीर साफ हुई,उसी पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मंगलवार को सण्डीला कोतवाली के भिटौली गांव निवासी 50 वर्षीय सुखवीर पुत्र राम आसरे का शव वहीं के एक तालाब में पड़ा हुआ देखा गया था। सुखवीर अपने साथियों फूलचंद्र व सुरेश के साथ वहां मछली का शिकार करने गया हुआ था। शव मिलने के बाद से उसके दोनों साथी कहीं गायब हो गए।तभी से उनके ऊपर हत्या किए जाने का आरोप लग रहा था। 

सुखवीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सिर में खून का थक्का जमा हुआ था,मतलब साफ है कि सिर पर वार किया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फूलचंद्र व सुरेश दोनों को हिरासत में लेते हुए उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया है कि घटना से जुड़े हर एक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -महर्षि वाल्मीकि जयंती : 28 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित होगा अनुसूचित वर्ग सम्मेलन, CM योगी करेंगे शिरकत

संबंधित समाचार