अमरोहा: युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को आम के बाग में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि गांव सिहाली जागीर का रहने वाला युवक अमरूद की बगिया में रहता था और वह शुक्रवार सुबह 10 बजे से गायब था। जिसकी सूचना पास की पुलिस चौकी पर …
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को आम के बाग में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि गांव सिहाली जागीर का रहने वाला युवक अमरूद की बगिया में रहता था और वह शुक्रवार सुबह 10 बजे से गायब था। जिसकी सूचना पास की पुलिस चौकी पर दी गई, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पाकर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची।
