अतीक के बेटों ने इंटरनेट काल पर किससे की बात, पूछताछ करने हटवा गांव पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/कौशाम्बी। मरहूम अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद उसके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाल सुधार गृह से रिहाई मिलने के बाद अतीक के बेटे अहजम और अबान पर पुलिस की कड़ी नजर है।  गुरुवाऱ को अतीक के बेटे अबान और एहजम की नेट कालिंग पर बात किये जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस और खूफिया एजेसी हटवा गांव पूछ्ताछ के लिये पहुंची। टीम को कुछ सबूत भी मिले है। 

हलांकि अभी पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है की किससे नेट कलिंग पर बात की है। पुलिस इसका पता लगा रही है। गुरुवाऱ को हटवा गांव में पुलिस बे सर्चिंग ऑपरेशन चलाया है। खूफिया एजेंसियों की माने तो शाइस्ता किसी भी समय अपने बेटों से मिलने आ सकती है।

अतीक के दोनों बेटे अबान और एहजम इस वक्त हटवा गांव में अपने रिश्तेदार कर घर पर रह रहे हैं। दोनों बेटों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। पूरे गांव को पुलिस ने घेर रखा है। गुरुवार को पुलिस और एसटीएफ इस टीम हटवा गांव पहुंची। पुलिस ने अतीक के दोनों बेटों से काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस को सुराग मिला है कि दोनों बेटों ने इंटरनेट कालिंग पर किसी से बात किया है। 

जिसकी जानकारी पुलिस जुटाने में लगी हुयी है। खूंफिया एजेंसी को इस बात की भनक लगी है की दोनों बेटों ने शाईस्ता से बात किया है। हलाकि इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उमेश पल की हत्या के बाद 50 हजार के ईनामी शाइस्ता परवीन व जैनब के हटवा पहुंचने की खबर भी पुलिस को मिली है। जिसको लेकर पुलिस सक्रियता से लगी हुयी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच मेडिकल कॉलेज में जनरेटर बंद! अंधेरे में हो रहा महिलाओं का इलाज और प्रसव

संबंधित समाचार