मिर्जापुर: पिकअप की कंटेनर से हुई सीधी भिड़ंत, खलासी की मौत, चालक घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा आराजी गांव में स्थित राष्ट्रीय मार्ग 135 के जान्हवी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की भोर लगभग 5:00 बजे मध्य प्रदेश से वाराणसी की तरफ जा रही पिकअप की सामने से आ रही कंटेनर में टक्कर हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 40 वर्षीय पिकअप खलासी राहुल यादव पुत्र लखन यादव की मौत हो गई।

जबकि चालक जबलपुर निवासी 35वर्षीय दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर लालगंज थाना प्रभारी अजित कुमार श्रीवास्तव अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे चालक खलासी को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर घायल को गम्भीरावस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। 

यह भी पढें: आज चित्रकूट आएंगे पीएम मोदी, जानकी कुंड नेत्र अस्पताल की नई विंग का करेंगे उद्धघाटन, जानें प्लान...

संबंधित समाचार