हरदोई में युवती को दबंगों ने पीटा, पुलिस के रवैए से नाराज भीड़ ने जाम की सीतापुर रोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। महोलिया शिवपार में युवती की पिटाई किए जाने के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे नाराज़ लोगों ने सीतापुर रोड पर जाम लगा दिया। इसके बाद खाकी को होश आया, वहां पूरी तैयारी से पहुंची पुलिस ने सड़क पर लगी भीड़ को खदेड़ कर किसी तरह जाम हटाया। इतना सब होने के बाद उसने उसने सिर्फ हमलावर के खिलाफ ही नहीं बल्कि जाम लगाने वाली भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि गुरुवार को कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी कमलेश गुप्ता की पुत्री नीतू गुप्ता को वहीं के अनूप कुमार बाजपेई पुत्र हरि किशोर बाजपेई ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी। नीतू पुलिस के पास पहुंची, लेकिन वहां उसकी एक भी नहीं सुनी गई। पुलिस के इस रवैए से नाराज़ हुए लोगों ने सीतापुर रोड पर जाम लगा दी। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने भीड़ को किसी तरह खदेड़ कर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस ने इतना सब होने के बाद नीतू की तहरीर पर अनूप कुमार बाजपेई के खिलाफ धारा 323/504/506 के तहत केस दर्ज किया। जिसकी जांच एसआई जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है।

वहीं दूसरी तरफ एसआई दिनेश चन्द्र शर्मा ने नीतू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता,गौरव गुप्ता,रामजी वर्मा,गौरव शर्मा,शीला, विपिन कुमार, चमेली और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क पर जबरिया रास्ता रोकने के मामले में धारा 147/341 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच एसआई दिनेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस लेती एक्शन, नहीं होता रिएक्शन 
गुरुवार की रात को सीतापुर रोड महोलिया शिवपार में जो बवाल हुआ,उसके लिए पुलिस को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही नीतू की पिटाई किए जाने के मामले में एक्शन ले लेती तो भीड़ की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं होता। उनका कहना है कि वहां जो कुछ भी हुआ,उसके लिए पुलिस ही ज़िम्मेदार है। नीतू गुप्ता की तहरीर पर जो अब किया, अगर वही पहले हो जाता तो ऐसा कुछ नहीं होता। पुलिस के एक्शन न लेने से भीड़ की तरफ से इस तरह का रिएक्शन सामने आया।

ये भी पढ़ें -हरदोई के संविलियन विद्यालय में मजदूर नहीं छात्रों से बनवाया जा रहा ट्री-गार्ड

संबंधित समाचार