अयोध्या : हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, बंधाया ढांढस 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नम्बर चार पर गुरुवार को हुए हादसे में मृतक और घायलों के परिवार वालों से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय ने मुलाकात की। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और घायलों की कुशल क्षेम जानी। 
   
पूर्व मंत्री शुक्रवार को सुबह पार्टी पदाधिकारियों के साथ सूखापुर इटौरा पहुंचे। सबसे पहले मृतक अनीत के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के पिता राम आशीष से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गंभीर घायल अनूप के घर जाकर इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी घायलों के घर घर जाकर कुशलक्षेम पूछा और हर समस्या पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री के साथ  रक्षा राम यादव, जगदीश यादव, विनय वर्मा, उमेश दूबे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अमेठी : कार्यकारी सहायक का हुआ तबादला, रेवेन्यू बढ़ाने की हो रही कवायद
 

संबंधित समाचार