अमेठी: मेड़ बांधने से नाराज दबंगों ने अधेड़ की जमकर की पिटाई, बचाने पहुंची पत्नी को भी पिटवाया
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत नोनरा करनाईपुर में शुक्रवार की सुबह खेत मे मेड़ बांधने के विरोध में घर पर बुलाकर अधेड़ की दबंगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बचाने पहुंची पत्नी को भी दबंगों ने नही बख्शा। वही परिजनों ने बताया कि संग्रामपुर थाने जाने पर पुलिस ने मेडिकल व इलाज कराने के बजाय 2 घण्टे थाने पर बैठाए रखा। इस दौरान घायल के सिर से लगातार खून बहता रहा।
पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नोनरा करनाईपुर का है जहां निवासी राजकुमार पुत्र सूरजु 45 वर्ष शुक्रवार की सुबह घर से खेत बाजरे का लक्ट्ठा बांधने जा रहे थे। तभी घर बुलाकर मेड़ बांधने के विरोध में अर्जुन सरोज पुत्र कालेश्वर ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। वही पति को बचाने पहुंची पत्नी ललिता की भी पूनम, किस्मिता देवी आदि ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
वहीं गंभीर रूप से घायल राजकुमार को लेकर परिजन संग्रामपुर सीएचसी पहुंचे जहां से प्राथमिक इलाज के बाद कार्रवाई के लिए परिजन घायल को लेकर संग्रामपुर थाने पहुंचे। जहां परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके तहरीर पर कार्यवाही तथा मेडिकल परीक्षण व इलाज कराने के बजाय 2 घंटे संग्रामपुर थाने पर बैठाये रखा।
इस दौरान घायल के सिर से खून बहता रहा। 2 घंटे बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से घायल के सिर पर गंभीर चोट देखते हुए डॉक्टर ने सिटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: गाजीपुर: एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई 10 साल की सजा, लगाया पांच लाख का जुर्माना
