वाराणसी: अमिताभ ठाकुर को सूचना नहीं देना इस अधिकारी को पड़ा महंगा, लगा 25000 रुपए का जुर्माना, अब वेतन से की जाएगी वसूली!
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के जन सूचना अधिकारी को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को लंका थाने से जुड़ी सूचना नहीं देने पर ₹25000 का जुर्माना लगाया है। अमिताभ ठाकुर ने नवंबर 2021 में थाना लंका को भेजी गई अपनी शिकायत के संबंध में सूचना मांगी थी किंतु सूचना आयोग के बार-बार निर्देशों के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा उन्हें सूचना प्रदान नहीं की गई, जिस पर सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने जन सूचना अधिकारी को ₹25000 का जुर्माना लगाकर 3 महीने में वेतन से वसूली के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने मिलेट्स कार्यशाला का किया उद्घाटन, कहा- वेदों को मालूम थी श्री अन्न की उपयोगिता
