लखनऊ: सीएम योगी ने मिलेट्स कार्यशाला का किया उद्घाटन, कहा- वेदों को मालूम थी श्री अन्न की उपयोगिता

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थल पर मिलेट्स कार्यशाला का उद्घाटन किया। ये कार्यशाला तीन दिनों तक चलेगी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि देश में पिछले छठे आठवें दशक तक मोटे अनाज का उत्पादन होता था। हमारे दैनिक जीवन का आधा श्री अन्न यूज होता था। प्राचीन काल से ही श्री अन्न  का इस्तेमाल होता रहा है। जब भारत में कोई वृत रखता है तो वो श्री अन्न का ही इस्तेमाल करता है।

श्री अन्न कृी तारीफ और वर्णन हमारे वेद भी करते हैं। सीएम ने कहा कि श्री अन्न को खाकर लोग स्वस्थ रह सकते हैं। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई आबादी का पेट भरने के लिए हमें दूसरे अनाजों को पैदा करना पड़ा। कम खेती में अधिक उत्पादन करना इस लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। हमारे किसानों और वैज्ञानिकों ने इस दिशा में बहुत काम किया है। खाद्यान्न उत्पादन में हमारा देश आज आत्मनिर्भर बन चुका है।

आज देश के विभिन्न राज्यों में फर्टिलाइजर का बहुत उपयोग होता है। लेकिन श्री अन्न या मिलेट्स में न ज्यादा पानी लगता है और न ही ज्यादा समय। कम मेहनत में श्री अन्न उग आता है। बंजर जमीन पर भी श्री अन्न आसानी से उग आता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केमिकल का अधिक इस्तेमाल स्‍वास्थ्य के लिए हनिकारक है। योगी ने कहा कि प्रगतिशील किसानों ने देश की उत्पादन क्षमता बढ़ाई है। राम दाना, काकुन आदि का पहले बहुत उत्पादन होता था। गांवों में जब हाट लगता है या बाजार लगते हैं तो लोग आज भी अनाज का आदान प्रदान करते हैं, पैसे का उपयोग नहीं होता है। लोग जो अनाज पैदा  करते हैं वो दूसरो से बदलकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। 

सीएम योगी ने इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि पिछले छह साल में मिलेट्स यानी मोटे अनाज की एमएसपी दोगुनी कर दी गई है। इससे किसानों को लाभ हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: तालाब में मिले युवक के शव की हुई पहचान, गोरखपुर का है निवासी, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

संबंधित समाचार