गोंडा : ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, फर्राटा दौड़ में मुनीता, हिमांशु व राज अव्वल
बीएसए व बीईओ ने विजेता बच्चों को किया सम्मानित
धानेपुर/गोंडा,अमृत विचार। मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को कंपोजिट विद्यालय डेबरीकला में किया गया जहां पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएसए अमित सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी डा समयप्रकाश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पहले दिवस के विजयी प्रतिभागियों को बीएसए व बीईओ ने संयुक्त रूप से मेडल प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा व सह शिक्षक संदीप कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से बताया कि प्राथमिक स्तर कबड्डी में माधवगंज की टीम विजेता रही है।

100 मीटर की दौड प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्तर में मुनीता ने पहला, मीना ने दूसरा व गायत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया।दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु चौहान पहला, दीपेश वर्मा ने दूसरा व शिवा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं बालिका वर्ग में मीना ने पहला, राधना ने दूसरा व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।इसी तरह चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में राज वर्मा पहले, हिमांशु दूसरे व महेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में मुनीता पहले, राधना दूसरे व अंशिका तीसरे स्थान पर रही। मुनीता ने मशाल दौड़ लगाई। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।

इस दौरान अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, राजेश प्रताप मिश्र, शरद सिंह, बृजेंद्र सिंह, तोताराम पांडेय, रामभवन वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा, शुभम सोनकर, अर्चना सिंह, संदीप शुक्ल ,आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य तमाम शिक्षक शामिल रहे।
