अमरोहा: गजरौला में आम कारोबारी की हत्या
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में एक लापता आम कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाँव सिहाली जागीर निवासी जहूर खां का 45 वर्षीय पुत्र आशाद खां आम का कारोबार करता था। वह शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से गांव फिरोजपुर …
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला में एक लापता आम कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गाँव सिहाली जागीर निवासी जहूर खां का 45 वर्षीय पुत्र आशाद खां आम का कारोबार करता था। वह शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से गांव फिरोजपुर गढावली के पास गैर आबाद गांव दाऊदपुर में आम के बाग में जाने की बात कहकर बाइक से आया था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुँचने पर स्वजनों ने तलाश शुरू कर दी।
शनिवार की सुबह करीब साढ़े नो बजे उसका शव गैर आबाद गांव दाऊदपुर में ही एक आम के बाग में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है। जैसे पीटने के बाद उसे बिजली का करंट भी लगाया हो। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। कारोबारी की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है।
