लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने प्रदेशवासियों को महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर दी बधाई
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश वासियों को महार्षि वाल्मीकि की जयती पर बधाई दी है। समाजवादी पार्टी ने अपने आफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा कि सभी देशवासियों को महाकाव्य 'रामायण' के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
बता दें कि पूरे देश में महार्षि वाल्मीकि की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ में भी जगह जगह विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। शहर के परिवर्तन चौराहे पर महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर फल और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर बधाई दी है। महार्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के चरित्र को जनजन तक पहुंचाने के लिए रामायण की रचना की थी।
सभी देशवासियों को महाकाव्य 'रामायण' के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/a2jFf2uz3q
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 28, 2023
यह भी पढ़ें: सीतापुर: चोरी करने गए चोर को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत
