यूपी के 35 जिलों के 1058 केंद्रों पर शुरु हुई UPSSSC पीईटी परीक्षा, फेक अभ्यर्थियों के लिए पहली बार हुई यह व्यवस्था...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार और रविवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के 35 जिलों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 शनिवार से शुरु हो गई है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानि PET में कुल 20,07,533 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। पीईटी-2023 का आयोजन दोनों दिन आयोजित होगा।

ये दो पाली में प्रात: 10 से लेकर दोपहर 12 बजे व दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक है। इस मामले में संबंधित जिलों के कुल 1,058 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में पांच लाख एक हजार आठ सौ चौरासी अभ्यर्थी शामिल होंगे।
बता दें कि परीक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 में फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हों इसके लिए आयोग ने बायोमैट्रिक उपस्थिति व चेहरे की पहचान के विशेष इंतजाम किये हैं। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बसपा नेता सतीश मिश्रा के नाती को पीटी टीचर ने बुरी तरीके से पीटा, केस दर्ज!

संबंधित समाचार