बरेली: शराबी युवक ने केबल का फंदा बनाकर किया सुसाइड
बरेली, अमृत विचार। शराब के आदी एक युवक ने घर मे रखें बिजली के केबल का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। जब परिजनों को इसका पता लगा तो हड़कंप मच गया। मृतक अपने पीछे एक 13 साल की बेटी को छोड़ गया है।
उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के जावर निवासी 45 वर्षिय वीरपाल पुत्र राधेश्याम की 13 साल की बेटी चंचल ने बताया कि जिस समय उसका जन्म हुआ था, उससे कुछ दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। तब से उसके पिता वीरपाल शराब पीने के आदी हो गए थे।
बीती रात उन्होंने शराब के नशे में घर में रखें केवल से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया और उनकी मौत हो गई। जब इसका पता परिजनों को चला तो हड़ेकंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- मुंबईः खाली मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे, कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
