हल्द्वानी: सूदखोर से परेशान युवक ने जहर खाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। किसी महिला को कर्ज दिला कर फंसे युवक को सूदखोर ने इतना परेशान कर दिया कि उसने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में युवक को एसटीएच पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। 

प्रेमपुर लोश्ज्ञानी देवलचौड़ निवासी राकेश बंसल (35) पुत्र स्व.किशन कुमार पेशे से इलेक्ट्रीशियन है, लेकिन काफी समय से बेरोजगार है। किराए के मकान में वह पत्नी सुनीता, बेटी रिशिका व एक माह पहले पैदा हुए बेटे के साथ रहता है। राकेश के छोटे बाई अंकित ने बताया कि वह अपनी मां रूपन देवी के साथ बद्रीपुरा में रहता है। अंकित ने बताया कि राकेश ने एक महिला को किसी से ढाई लाख रुपये ब्याज पर दिलाए थे।

ये रकम मय ब्याज करीब साढ़े 6 लाख हो गई। उक्त महिला रकम अदा नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद सूदखोर रुपयों के लिए राकेश को परेशान करने लगा। अकसर वह घर पर आकर गाली-गलौज कर था। इससे उक्ता कर राकेश ने हॉंडा शोरूम के पास जहर खा लिया। अंकित का कहना है कि राकेश ने सूदखोर से बातचीत की कई कॉल रिकॉर्डिंग भी अपने पास रखी है। हालांकि उन्होंने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। जहर खाने से पहले राकेश ने आखिरी बार अपनी मां को कॉल की और कहाकि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। 

संबंधित समाचार