वाराणसी में पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर कार्यकर्ता ने दिया निर्वस्त्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
वाराणसी, अमृत विचार। आजाद अधिकार सेना वाराणसी के कार्यकर्ता सुनील तिवारी 14 अक्टूबर 2023 को इंस्पेक्टर लंका द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 1 नवंबर (बुधवार) को थाना लंका के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर सहित तमाम साथी भी उनके समर्थन में मौके पर उपस्थित रहेंगे।
सुनील तिवारी के अनुसार वे एक सिविल प्रकरण में थाने गए थे, जहां इंस्पेक्टर के गलत निर्णय का विरोध करने पर इंस्पेक्टर द्वारा उनके प्रति अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें बेइज्जत करते हुए थाने से निकाल दिया गया। इस संबंध में अमिताभ ठाकुर ने 14 अक्टूबर को ही शिकायत भेजी थी। लेकिन अब तक इस प्रकरण में कोई पूछताछ नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें -कौशांबी: बूंदी कारखाना मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
