बरेली: गाजेबाजे के साथ निकली वाल्मीकि शोभायात्रा, झांकियां और बैंड रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
लोगों पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत
बरेली, अमृत विचार। वाल्मीकि शोभायात्रा प्रबंधन समिति की ओर से 129 वीं वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई । शनिवार को शोभायात्रा सिटी सब्जी मंदिर स्थित वाल्मीकि मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का आरंभ किया। जगह- जगह लोगों पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
काली का अखाड़ा, भारत माता की झांकी, मराठा ढोल, मथुरा का मशहूर मयूर नृत्य और विभिन्न क्षेत्रों से आईं झांकियां और शानदार बैंड लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। अध्यक्ष अजय रत्नाकर ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता अम्बरीश कठेरिया, डॉ. विनोद पागरानी, मनोज थपलियाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, डॉ. अनीश बेग, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, शिवसेना के रवि सोनकर, जवाहर लाल काे पगड़ी पहनाई गई।
पार्षद रंजीत वाल्मिकि, नरेश पाल, चंचल वाल्मिकि, रिटायर्ड इंस्पेक्टर राजकुमार, विजय वाल्मिकि, प्रशांत बाबू, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार, पुनीत वंशज, देवेश आर्य, सोनू लाल अभिषेक भारती, गब्बर सिंह, अश्वनी भारती, शोभित कुमार, उमेश कठेरिया, सुमित कठेरिया, गोविन्द बाबू, शरद कुमार, विशाल सिंह बिंदु, रणजीत सिंह कोठारी, मनोज भारती, सुनील वाल्मीकि, सुरेंद्र चौधरी, विकास, प्रभात कुमार, अंकित आर्य, सुनील आदि मौजूद रहे।संचालन नीरज वाल्मीकि और शानू चौधरी ने किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: विकास कार्यों में झोल...जनप्रतिनिधियों ने खोली सिस्टम की पोल
