बरेली: आईजी ने एसओजी टीम को तलब कर एसएसपी को दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वायरल ऑडियो में सट्टेबाज एसओजी और चौकी पर हफ्ता पहुंचाने की कह रहा बात

बरेली, अमृत विचार। सट्टेबाज का ऑडियो वायरल होने के बाद आईजी डाॅ. राकेश सिंह ने एसओजी को तलब कर मामले की जानकारी ली। पूरे प्रकरण में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को जांच के निर्देश दिए। आईजी ने एसओजी से पूछताछ के दौरान साफ किया कि अगर सट्टेबाजों के साथ किसी की भी मिलीभगत पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल ऑडियो में एसओजी में तैनात दो सिपाहियों से सेटिंग होने का दावा किया जा रहा है। सट्टेबाज एक युवक से कह रहा है कि उसकी एसओजी से लेकर सभी जगह सेटिंग है। सट्टेबाज यहां तक कहता सुनाई दे रहा है कि उसे भरोसा न हो तो तेरी बात करा दूं। गलती से एसओजी वाले मोहल्ले के एक लड़के का मोबाइल छीन ले गए थे, मैंने वापस करा दिया।

बातचीत कर रहे दोनों युवकों की हुई पहचान
वायरल ऑडियो में जिस सट्टेबाज और युवक की बात हो रही है। उन दोनों की पहचान पुलिस ने कर ली है। शनिवार को सट्टेबाज समेत युवक को बुलाकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने पूछताछ कर जानकारी ली। पूछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी पुलिस ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की तह तक जाकर सच्चाई जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रेल सम्पत्ति चोरी में पूर्व पार्षद और रेल कर्मी गिरफ्तार

संबंधित समाचार