अयोध्या: चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोविड-19 महामारी के दौर में चिकित्सकों ने जिस सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह तारीफ के काबिल है। ऐसे में प्रदेश व केंद्र की सरकारों द्वारा समय-समय पर चिकित्सकों को दिया जा रहा सम्मान संतोषजनक है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों के साथ किया जा रहा अभद्र व्यवहार चिंता …

अयोध्या। कोविड-19 महामारी के दौर में चिकित्सकों ने जिस सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह तारीफ के काबिल है। ऐसे में प्रदेश व केंद्र की सरकारों द्वारा समय-समय पर चिकित्सकों को दिया जा रहा सम्मान संतोषजनक है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चिकित्सकों के साथ किया जा रहा अभद्र व्यवहार चिंता का विषय है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की अयोध्या इकाई ने शनिवार को जिलाधिकारी अयोध्या के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर यह आरोप लगाया कि रायबरेली, मऊ समेत प्रदेश के कई स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार कर उनको अपमानित करने का काम किया है। ऐसे में संक्रमित लोगों का इलाज करने में चिकित्सक का मनोयोग स्थिर रहना संभव नहीं हो पा रहा है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के शाखा सचिव विपिन कुमार वर्मा और शाखा अध्यक्ष डॉक्टर रामकिशोर ने उत्तर प्रदेश सरकार से ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरोध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा ना हुआ तो चिकित्सक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

संबंधित समाचार