संभल : कड़ी सुरक्षा में निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों में दिखा उत्साह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संभल में पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह में पथ संचलन करते हुए ताकत का अहसास कराया और देशभक्ति का संदेश दिया। स्वयंसेवकों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। 

विजयादशमी के उपलक्ष्य में संभल में पथ संचलन को लेकर तैयारियां की गईं। रविवार को सुबह पथ संचलन मुहल्ला दुर्गा कालोनी में स्थित प्रेम शंकर वाटिका से शुरू हुआ। पथ संचलन बरेली सराय होते हुए जनता पेट्रोल पंप, हल्लू सराय तिराहा, शंकर इंटर कालेज चौराहा से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचा। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक हाथों में लाठियां लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ चलते हुए नजर आए।

स्वयंसेवकों ने युवाओं को देशभक्ति का संदेश देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। पथ संचलन का कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ। स्वयंसेवकों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद नजर आया।

ये भी पढ़ें : संभल: फायर पुलिस कर्मी के खाते से उड़ाए 40 हजार, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार