मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन अनुकरणीय : लल्लू सिंह
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है। यह बात अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने विकासखंड पूरा बाजार के रसड़ा गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन उद्घाटन के मौके पर कही।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामलीला देखने का उद्देश्य मात्र मनोरंजन से नहीं होना चाहिए बल्कि अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। भगवान श्रीराम के मर्यादा में रहकर जिस तरह जीवन की लीला को दिखाया जाता है ठीक उसी तरह समाज के लोगों को मर्यादा के बंधन का पालन करना होगा तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। तीसरे दिन रामलीला मंचन में राम वन गमन का प्रसंग दिखाया गया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष राघव राम वर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। उपाध्यक्ष गब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष कप्तान सिंह, संरक्षक शत्रुघ्न जायसवाल, सतीश सिंह पिंटू, यशवंत सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : जन जागृति के लिए शोध संस्थान ने वितरित किए शहीद अशफाक उल्ला खां के चित्र
