Kanpur Crime : ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, इन वारदातों का हुआ खुलासा
कानपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने ताबड़ताेड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास से दो मोटर साइकिल व एक स्कूटी बरामद की।
कानपुर, अमृत विचार। साउथ जोन की पुलिस ने घूम-घूमकर ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। शातिर शहर में घूम घूम कर गाड़ियाँ बदल बदल कर मोबाइल लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने शातिरों के पास से चोरी का माल बरामद किया।
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि साउथ जोन में हो रही मार्निंग में लूट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं के रोकथाम के लिए टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीओडी नाले के किनारे संजय नगर की ओर से एक नीले रंग की मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति मास्क लगाकर आते दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक मोड़कर भागने के दौरान ही अंसुतलित होकर गिर पड़े।
इस पर पुलिस ने तीनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम गुंजन विहार कर्रही निवासी प्रतीक बाजपेयी, दीपक उर्फ दिलीप मिश्रा और मयंक अग्निहोत्री उर्फ मन्नू बताया। तीनों एक ही मोहल्ले में रहने के साथ ही दोस्त भी हैं।
शातिरों के पास से दो मोटर साइकिल और एक स्कूटी बरामद की।
इन लूट की वारदातों का हुआ खुलासा
30 सितंबर को शाम 4:30 बजे एलआईसी चौराहा नौबस्ता में ई-रिक्शा सवार महिला से चेन लूट।
4 अक्तूबर को सुबह 6 बजे रवींद्र नगर नौबस्ता में घर के बाहर झाडू लगा रही महिला से चेन लूट।
25 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे नौबस्ता में बुजुर्ग महिला से पर्स लूट की थी, जिसमें चेन, अंगूठी और कैश रखा हुआ था।
26 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में स्कूटी सवार महिला के कंधे पर टंगा पर्स लूट लिया था।
25 अगस्त को लाल बंगला से आगे आईटीआई के पास एक पैदल जाती महिला के गले से चैन लूट लिया था।
8 अक्तूबर को सुबह 10.30 से 11.00 बजे के बीच मिलन हास्पिटल मार्बल मार्केट जूही के पास से एक व्यक्ति से एक मोबाइल छीन लिया था।
2 जुलाई को साउथ एक्स माल के सामने से एक महिला से पर्स छीना था जिसमें कुछ रुपये व एक मोबाइल फोन था। जूही पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही है।
13 अगस्त को रात 11 बजे बाइक में पीछे बैठी महिला के हाथ से पर्स छीना था। पर्स में जेवरात, मोबाईल फोन समेत अन्य कीमती सामान था। नजीराबाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच में जुटी थी।
ये भी पढ़ें- UP: पूर्वी जोन से हटाए गए ADCP आकाश पटेल, हेड कांस्टेबल को मुर्गा बनाकर डंडे से पीटने का था आरोप, जानें- मामला
