बहराइच में बोले ओपी राजभर- एनडीए में रहकर अति पिछड़ों को दिलाएंगे न्याय
अमृतपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सम्मेलन आयोजित
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के अमृतपुर में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से महासम्मेलन का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि पार्टी मुखिया ओमप्रकाश राजभर रहे। उन्होंने समाज का पिछड़े लोगों को आगे आने की अपील की। बलहा विधानसभा के अमृतपुर पुरैना में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से अति पिछड़े और दलित सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे।

मुख्य अतिथि का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही अति पिछड़े और दबे, कुचले लोगों का भला करेगी। ऐसे में इन सभी को एनडीए में रहकर ही लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का हित है। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रेम राजभर, संदीप मौर्य समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA
