प्रयागराज: PWD के अधिकारियों ने एचटी लाइन के पास ही बना दिया सीएम योगी का हेलीपैड, आनन-फानन में हटवाया गया!
प्रयागराज। सीएम योगी के जिला आगमन के पूर्व डब्ल्यूडी के अधिकारियों ने हाईटेंशन लाइन के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिपैड बना दिया है। जिसको लेकर अब पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं पर गाज गिर सकती है। हालांकि सोरांव में बने सभा स्थल के नजदीक खेत में हाईटेंशन लाइन के पास बने हेलिपैड को सुरक्षा कारणों से आनन-फानन में दूसरी जगह बनवाया गया है।
पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन के एई धनीराम, अवर अभियंता वीके वर्मा और ज्ञानेंद्र सिंह को हेलिपैड निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। अफसरों ने कई दौर में सभास्थल का मुआयना भी किया और पास में ही खेत में हेलिपैड का निर्माण कराने लगे। सीएम के सुरक्षा दस्ते के अफसर शनिवार को जब सभास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, तब एचटी लाइन के पास हेलिपैड का निर्माण देख वह दंग रह गये।
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों के ध्यान देने के बाद आनन-फानन में हेलिपैड बदला को बदला गया। एचटी लाइन के पास हेलिपैड बनाने के मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुंभ मेला डिवीजन के चार अभियंताओं पर गाज गिरने की बात सामने आई है।
सीएम योगी 424 प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सोरांव के मेवालाल इंटर कालेज में दोपहर होने वाले भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में करीब 3300 करोड़ रुपये की 424 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मीरजापुर से दोपहर में मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 12.45 बजे सोरांव के एलडीसी इंजीनियरिंग कालेज मैदान में पहुंचेगे। मुख्यमंत्री करीब इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे प्रयागराज में रहेंगे।
मुख्यमंत्री करीब इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। वह यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फंड का डेमो चेक भी देंगे। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी प्रदान करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। महासम्मेलन में भाजपा काशी प्रांत के सभी 16 जिलों से लगभग दो लाख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में दो बजकर 15 मिनट पर अमेठी रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें; बहराइच: विवादित नारे लगाने वाले आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, नाराज लोगों ने बंद की दुकानें, तनाव
