जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर हों अधिकारी: विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुजागंज/अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा है कि अधिकारी को जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की प्रति सबकी जवाबदेही बनती है। वह सोमवार को कामाख्या धाम गेस्ट हाउस पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुन रहे थे। 

इस मौके पर विभिन्न  मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। फरियादियों ने राजस्व, बिजली, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, मारपीट व अवैध कब्जों आदि की शिकायतें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए एसडीएम और बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें:-आगरा: कतर में मृत्युदंड की सजा पाए आगरा निवासी संजीव गुप्ता के परिजन को उनके सकुशल लौटने का इंतजार

संबंधित समाचार