बहराइच: चोरों ने मकान का ताला तोड़कर की पांच लाख रुपए की चोरी, सीसीटीवी कैमरे का सेटअप भी उठा ले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रविवार को लखनऊ गया था। रात में घर पहुंचा तो मकान में चोरी की जानकारी हुई। नगदी समेत 5 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी हुई है। चोर सीसीटीवी का सेटअप भी उठा ले गए।

कोतवाली देहात अंतर्गत शहर के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी दीपक गुप्ता पुत्र कुंदन लाल रविवार को आवश्यक कार्य से लखनऊ गए थे। कोतवाली देहात में तारीख देकर दीपक का कहना है कि रात 1:30 बजे व लखनऊ से वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ पड़ा मिला।

अंदर जाकर देखा तो हजारों रुपए नगदी, सोने चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन और सीसीटीवी का सेटअप कर उठा ले गए। रात में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। दीपक गुप्ता के मुताबिक 5 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है।

जिसमें एक लाख रूपये के आसपास नकदी है। इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय से बात की गई उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके की जांच की है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे के निधन पर आई डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की प्रतिक्रिया, एक्स पर लिखी यह बड़ी बात...

संबंधित समाचार