बहराइच: चेतवानी के बाद भी सड़क की पटरी से नहीं हटाया सामान, एसडीएम और ईओ ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर की सड़क पर चेतावनी के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण कर रहे हैं। इसको देखते हुए सोमवार को एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क पर पड़े सामान को कब्जे में लेकर नगर पालिका पहुंचा दिया गया। बहराइच नगर पालिका परिक्षेत्र के घंटाघर से रोडवेज बस अड्डे तक प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

cats02

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने प्रत्येक रविवार को मौके का निरीक्षण कर लोगों को चेतावनी दी। इसके बाद भी लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया की अगुवाई में टीम बाजार पहुंची। टीम ने दुकानदारों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

जिस पर जेसीबी से अतिक्रमण को तुड़वा दिया गया जबकि अतिक्रमण के वस्तुओं को वाहन में रखवा कर उसे नगर पालिका पहुंचा दिया गया। इसको लेकर दुकानदारों में हरदम की स्थिति रही अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। जिनके द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जाएगा, उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन घायल, चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपती को मैजिक वाहन ने रौंदा

संबंधित समाचार