बरेली: पारदर्शिता और अनुशासन से बनाएं भ्रष्टाचार मुक्त समाज- सीमापुरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इफको (IFFCO) आंवला इकाई में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुबह महिला क्लब की अध्यक्ष सीमापुरी  ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में सीमापुरी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए पारदर्शिता और अनुशासन दो अहम कड़ी है तभी हम ईमानदारी से अपना कार्य कर सकते हैं।

f0a418ca-bcd0-466b-b117-28219229bc0b

कार्यक्रम के आयोजक उप महाप्रबंधक व सतर्कता अधिकारी डी.के. शर्मा ने बताया कि इफको आंवला संयंत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद- विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जा रही है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय ''Say no to corruption commit to the Nation" (‘भ्रष्टाचार का विरोध करें ;राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें') रखा गया है, जिसका मकसद समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना एवं कार्य स्थल पर पारदर्शिता रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

74625691-8ea9-45bd-bb52-b8ae35d1e9ac

कार्यक्रम का संचालन आनन्द मणि रतूड़ी ने किया। इस अवसर पर इफको सुबह महिला क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुई।

ये भी पढ़ें- बरेली: अमीन संघ के पदाधिकारियों और भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम के बीच हुई मारपीट

संबंधित समाचार