नोएडा में दंपती ने पूर्व IAS को पीटा, लिफ्ट में कुत्ता ले जाने पर हुआ विवाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा की एक सोसाइटी में रिटायर्ड आईएएस की एक दंपती ने पिटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 108 स्थित पार्क लॉरियट सोसाइटी में रहने वाले एक दंपती लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते को लेकर जाना चाहते थे। इसपर पहले से ही लिफ्ट में मौजूद रिटायर्ड आईएएस आरके गुप्ता ने उन्हें इसके लिए मना किया। उन्होंने दंपती से कुत्ते को सीढ़ियों से ले जाने को कहा,जिसपर महिला ने उनका मोबाइल फेंक दिया। दोनों पति-पत्नी ने पूर्व आईएएस के साथ मारपीट भी की।

हालाँकि इसको लेकर किसी ने भी कानूनी कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया है। वहीँ पूरे मामले पर नोएडा अथॉरिटी अगर संज्ञान लेती है तो कार्रवाई संभव है। गौरतलब है कि एनसीआर में पालतू जानवरों के लिए कई नियम अथॉरिटी की तरफ से बनाये गए हैं,जिनका पालन न करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

ये भी पढ़ें -आज लखनऊ आएंगे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महोत्सव का करेंगे उद्घाटन      

संबंधित समाचार